मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एआटीओ प्रवर्तन ने की कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहपुर,

09 फरवरी । जिले में शुक्रवार बीती रात सड़क सुरक्षा व ओवरलोडिंग के

खिलाफ परिवहन विभाग द्वारा चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान ओवरलोड वाहनों

के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। एआरटीओ प्रवर्तन लक्ष्मीकांत द्वारा दो

ट्रकों को सीज किया गया, साथ ही तीस अन्य ओवरलोड ट्रकों पर भारी जुर्माना

ठोंकते हुए चालान किये जाने की कार्रवाई की गई।

खागा तहसील

की मझगवां खदान से मौरंग लेकर आ रहे ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ एआरटीओ

प्रवर्तन द्वितीय लक्ष्मीकांत द्वारा बीती रात औचक चेकिंग अभियान चलाया

गया। विजयीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में चलाये गये चेकिंग अभियान में दो

ट्रकों पर भारी जुर्माना लगाते हुए सीज कर दिया गया वहीं तीन अन्य ट्रकों

पर ओवरलोडिंग पाये जाने पर चालान करने की कार्रवाई की गई।

एआरटीओ

प्रवर्तन द्वितीय लक्ष्मीकांत ने बताया कि समय समय पर जिले में ओवरलोडिंग

सहित सड़क सुरक्षा जागरूकता के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया जाता रहता

है। बीती रात खागा तहसील क्षेत्र में ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई।

जिसमें दो ट्रकों को सीज किया गया और तीन अन्य ट्रकों का चालान किया गया।

करीब पांच लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। ओवरलोडिंग को रोकने के लिए

आगे भी कार्रवाई की जाती रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें