मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अभद्र सामग्री पोस्ट करने वाला आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अभद्र सामग्री पोस्ट करने वाला आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली की बाहरी उत्तरी जिले की साइबर थाना पुलिस ने महिला के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अभद्र सामग्री पोस्ट करने और साइबर बुलिंग करने वाले आरोपित को मुंबई से गिरफ्तार किया है।बाहर ीउत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान चेत कमल प्रकाश (40) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जम्मू का रहने वाला है और वर्तमान में मुंबई के सहार गांव, अंधेरी ईस्ट में रहता था। आरोपित ने कई फेक इंस्टाग्राम आईडी और जी-मेल अकाउंट बनाकर पीड़िता की तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक व फर्जी सामग्री अपलोड की। इतना ही नहीं, आरोपित प्रकाश पीड़िता को फोन कर शादी तोड़ने, परिवार को परेशान करने और बदनाम करने की धमकी भी देता था। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस उपायुक्त के अनुसार इंस्पेक्टर गोविंद सिंह की अगुवाई में टीम ने दो इंस्टाग्राम और दो जी-मेल अकाउंट को चिह्नित किया। सभी अकाउंट उसी मोबाइल नंबर से जुड़े मिले, जिसका उल्लेख शिकायत में किया गया था। डिजिटल लोकेशन लगातार मुंबई पाई गई। पुलिस टीम ने मुंबई के सहार इलाके में छापेमारी की और आरोपित चेत कमल प्रकाश को पकड़ लिया। मौके से एक मोबाइल फोन और लैपटॉप भी जब्त किया। दोनों उपकरणों को खुले हाल में जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या आरोपित ने और भी फर्जी अकाउंट या डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया था। साइबर पुलिस ने कहा कि आगे की तकनीकी जांच और डिजिटल एविडेंस की बारीकी से पड़ताल जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें