मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर में चिह्नित किए गए कुल 26478 दिव्यांग मतदाता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कानपुर । जनपद में चिह्नित किए गए कुल 26478 दिव्यांग मतदाताओं

को सभी मतदान केंद्रों पर सुविधानुसार सभी के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाए

और सभी बुजुर्ग मतदाताओं को सभी 3614 पोलिंग स्टेशनों पर सुविधा देने में

कोई कमी न की जाये। यह निर्देश बुधवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में

डीएमसीएई कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने

कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में

दिव्यांग मतदाताओं के संबंध में सुविधा प्रदान किये जाने हेतु सक्षम ऐप

विकसित किया गया है। सक्षम ऐप दिव्यांग मतदाता अपने मोबाइल फोन के प्ले

स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित कराने

एवं मतदान के दिन मतदान केन्द्र पर दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में

जानकारी ले सकते हैं।

उन्होंने सक्षम ऐप की जानकारी सभी

दिव्यांगजनों के लिए कार्य करने वाली विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं एवं जिला

दिव्यांगजन अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त दिव्यांग जनों को सक्षम ऐप की

जानकारी उपलब्ध कराने हेतु उन्हें प्रेरित किया जाए। इसके साथ ही सभी

ए.आर.ओ. बीएलओ के माध्यम से अपनी-अपनी विधानसभावार सभी दिव्यांग मतदाताओं

को पोलिंग स्टेशन पर मैपिंग कराना सुनिश्चित करें।

जनपद के

सभी 3614 बूथों में से ऐसे बूथ जिनमें एक भी दिव्यांग मतदाता नहीं मिला है

उन बूथों पर बीएलओ के माध्यम से पुनः दिव्यांग मतदाताओं की जांच कराई जाए

तथा सभी बीएलओ से सर्टिफिकेट प्राप्त किया जाए कि उनके मतदान केंद्र पर

पुनः दिव्यांग मतदाताओं की जांच में एक भी दिव्यांग मतदाता नहीं मिला है।

उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी एआरओ यह सुनिश्चित करें कि उनकी विधानसभा

में कितने ऐसे दिव्यांग मतदाता है, जिनके द्वारा डाक मत पत्र फार्म 12 डी.

के माध्यम से मतदान करने की सहमति प्राप्त कर ली जाए।

जनपद के समस्त

मतदान केंद्रों पर एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट के वॉलिंटियर्स की मदद ली

जाए। सभी एआरओ अपनी अपनी विधानसभा के समस्त पोलिंग स्टेशनों पर रैम्प,

बिजली, शौचालय, पेयजल, शेड इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित कराए। इसी तरह

दिव्यांग, बुजुर्ग एवं अन्य सभी मतदाता, मतदान से सम्बंधित किसी प्रकार की

जानकारी प्राप्त करने हेतु 24 घण्टे संचालित 1950 कंट्रोल रूम में कॉल कर

जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें