मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने वन रैंक वन पेंशन योजना का किया स्मरण, कहा-सशस्त्र बलों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी ने वन रैंक वन पेंशन योजना का किया स्मरण, कहा-सशस्त्र बलों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए 'वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) ' योजना लागू करना देश की अपने नायकों के प्रति कृतज्ञता की पुष्टि करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस योजना की शुरुआत के 10 वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि ओआरओपी सशस्त्र बलों के कल्याण के लिए उनकी सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।सनद रहे कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में सत्ता में आने पर 'वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी)' योजना को लागू करने का वादा किया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने इस योजना को प्राथमिकता के साथ लागू किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, ''आज ही के दिन वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) योजना को लागू किया गया था। यह हमारे जांबाज सैनिकों और पूर्व सेवाकर्मियों के साहस और बलिदान के लिए एक श्रद्धांजलि थी, जिन्होंने हमारे राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। ओआरओपी को लागू करने का निर्णय लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा कर नायकों के प्रति देश की कृतज्ञता की पुष्टि करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें