मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

विपक्ष का लोकसभा से बहिर्गमन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर

चर्चा की शुरुआत में आज विपक्ष ने लोकसभा का बहिर्गमन किया। नेता विपक्ष

राहुल गांधी ने मांग की कि देश के करोड़ों युवा परीक्षा पत्र लीक होने की

वजह से प्रभावित हैं। हम उन्हें सदन की ओर से संदेश देना चाहते हैं इसके

लिए चर्चा कराई जानी चाहिए।

इस पर उप नेता राजनाथ सिंह ने

कहा कि सदन नियमों से चलता है। नियमों से ऊपर भी एक स्वस्थ परंपरा है। उसका

पालन किया जाता है। सदन में यह परंपरा रही है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के

बीच में किसी अन्य विषय पर चर्चा नहीं कराई जाती। उन्होंने विपक्ष से

चर्चा में भाग लेने का अनुरोध करते हुए कहा कि धन्यवाद प्रस्ताव पारित होने

के बाद चाहें तो नीट पर चर्चा कर सकते हैं।

लोकसभा

अध्यक्ष ओम बिरला में कहा कि इस विषय पर चर्चा कराने का निर्णय लेने का

अधिकार उनके और कार्यमंत्रण समिति के पास है। इस पर वह आगे निर्णय लेंगे।

इस बीच विपक्ष ने यह मांग की कि अध्यक्ष आश्वासन दें कि राष्ट्रपति के

अभिभाषण पर चर्चा के बाद चर्चा कराई जाएगी। आश्वासन नहीं मिलने पर विपक्ष

ने सदन का बहिर्गमन किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें