मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

सदन में सवाल पूछने का मौका नहीं मिलने पर वेल में पहुंचा विपक्ष

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

*हंगामे के बाद सदन से किया वॉक आउट,स्पीकर ने चेताया

पटना। आरोप लगाया कि उन्हें सवाल पूछने का मौका नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया और वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन भारी हंगामा करने के बाद विपक्ष सदन से वॉक आउट कर गया।दरअसल, सदन की कार्यवाही के बीच आरजेडी विधायकों ने स्पीकर पर आरोप लगाया कि स्पीकर उन्हें बोलने का मौका नहीं दे रहे हैं। इसके बाद आरजेडी विधायक ललित यादव समेत विपक्ष के कई विधायक वेल में पहुंच गए और हंगामा करने लगे। जिसके बाद सम्राट चौधरी ने विपक्ष को रोकने की कोशिश की लेकिन विपक्षी सदस्य यह आरोप लगाते रहे कि स्पीकर उन्हें मौका नहीं दें रहे हैं इस लिए वह सदन में रहकर क्या करेंगे।विपक्ष के आरोप पर स्पीकर नंदकिशोर यादव भड़क गए और विपक्षी विधायकों को सख्त लहजे में चेतावनी दे दी। स्पीकर ने कहा कि सदन नियम और कायदे कानून से चलता है। वेल में पहुंचकर हंगामा करने से किसी की कोई बात नहीं सुनी जाएगी। सदन नियमावली के अनुसार ही चलेगा किसी की मर्जी से सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी। स्पीकर की बात सुनने के बाद विपक्षी सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें