मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

सांसदों के निलंबन को लेकर विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। विपक्षी दलों ने आठ सदस्यों को राज्यसभा से निलंबित किए जाने और कृषि संबंधित विधेयकों के विरोध में सोमवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने संसद भवन परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके हाथ में ‘लोकतंत्र की हत्या’ और सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां थीं। विपक्षी सांसदों का कहना था कि यह सरकार विपक्ष की आवाज को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। अगर सदन में कुछ गड़बड़ी हुई तो विपक्ष को उसके खिलाफ आवाज उठाने का भी अधिकार नहीं है। आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को गलत ठहराते हुए प्रदर्शनकारी सांसदों ने कहा कि सदन में जो कुछ हुआ वह उप-सभापति के गलत फैसले और व्यवहार का नतीजा था। पहले तो सदन के नियमों को तोड़ा गया फिर किसानों और आम जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय बहुमत के जोर पर कृषि विधेयक पारित कर दिया जाता है। आखिर विपक्ष की भूमिका क्या है अगर वो सत्ता पक्ष की गलतियों और खामियों पर सवाल न उठाए तो क्या करे। विपक्ष ने जब सवाल किया तो उसके सदस्यों को निलंबित कर चुप कराने का काम किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें