मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

ठिठुरती ठंड के बीच रात में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद का स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ठिठुरती ठंड के बीच रात में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद का स्वागत

अररिया।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने को लेकर बिहार के जिलों का दौरा कर रहे हैं।इसी कड़ी में मंगलवार को देर शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद अररिया पहुंचे।अररिया पहुंचने से पहले तेजस्वी प्रसाद का काफिला फारबिसगंज पहुंचा,जहां ठिठुरती ठंड में सैकड़ों कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत के लिए डटे रहे।नेता प्रतिपक्ष ने भी शाम से ही इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं को निराश नहीं किया और राम मनोहर लोहिया पथ स्थित राजद कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई की।ठंड के कारण शांत वातावरण सायरन की आवाज और तेजस्वी प्रसाद के पक्ष में लगे नारों से गूंज उठा।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद का आज बुधवार दोपहर को टाऊन हॉल में जिला के कार्यकर्ताओं और महिलाओं के साथ अपनी योजनाओं को लेकर सीधा संवाद का कार्यक्रम है।फारबिसगंज पहुंचने पर देर शाम कार्यकर्ताओं के हौसले को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद ने मौजूद कार्यकर्ताओं को संक्षेप में संबोधित किया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वे नया बिहार निर्माण को लेकर जिलों का दौरा कर रहे हैं। आशीर्वाद और समर्थन प्यार पाकर गदगद हैं।उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी,गरीबी और महंगाई चरम सीमा पर है।इनसे लड़कर एक नया बिहार बनाने का काम किया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें