मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई पुलिस की प्रतिष्ठा गिराने का प्रयास कर रहा है विपक्ष: संजय राऊत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई। शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि मुंबई पुलिस की प्रतिष्ठा गिराने का काम विपक्ष सुनियोजित तरीके से कर रहा है। विपक्ष को इस तरह की साजिश से बाज आना चाहिए।

संजय राऊत ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। सर्वोच्च न्यायालय ने आज किस तरह का निर्णय लिया है, इसका मुझे पता नहीं है। इस मामले पर प्रतिक्रिया राज्य के पुलिस महानिदेशक व राज्य के पुलिस महाधिवक्ता ही दे सकते हैं। राऊत ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में आज जिस तरह का निर्णय आया है, उस तरह का निर्णय पहले भी लिया जा चुका है। इसलिए इस निर्णय से परेशान होने की जरुरत नहीं है।

संजय राऊत ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य में हर वर्ग के लोगों को न्याय दिया जाता है। राज्य की शासन, प्रशासन व न्याय व्यवस्था पूरी तरह से सक्षम है लेकिन विपक्ष राजनीतिक कारणों से मुंबई व महाराष्ट्र पुलिस की प्रतिष्ठा मलिन करने का प्रयास कर रही है। विपक्ष को जिम्मेदारी के साथ बयानबाजी करना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें