मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

तीन से 18 मार्च तक गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन का संचालन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तीन से 18 मार्च तक गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन का संचालन

तीन से 18 मार्च तक गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन का संचालन

मुरादाबाद, 24 फरवरी । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) सुधीर सिंह ने बताया कि होली स्पेशल गाड़ी संख्या 05005 एवं 05006 गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर साप्ताहिक रेलगाड़ी का संचालन 03 से 18 मार्च तक होगा।

सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा होली पर्व पर यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए होली स्पेशल गाड़ी संख्या 05005 एवं 05006 गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर साप्ताहिक गाड़ी का संचालन किया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 05005 गोरखपुर जंक्शन सेदृ प्रत्येक शुक्रवार को 03 से 17 मार्च तक 3 ट्रिप्स एवं रेलगाड़ी संख्या 05006 अमृतसर से प्रत्येक शनिवार को 04 से 18 मार्च तक 3 ट्रिप्स लगाएगी।

गाड़ी संख्या 05005 03 से 17 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 2.40 बजे पर गोरखपुर जंक्शन से चलेगी और खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा जंक्शन, बुढ़वल, सीतापुर जंक्शन, बरेली होते हुए रात्रि 12.45 बजे पर मुरादाबाद पहुंचेगी। इसके बाद सहारनपुर जंक्शन, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी, व्यास होते हुए अगले दिन शनिवार को सुबह 09.30 बजे पर अमृतसर पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 05006 04 से 18 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से दोपहर 12.45 बजे पर चलेगी, जो व्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर जंक्शन होते हुए उसी दिन रात 09.45 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन बरेली, सीतापुर जंक्शन, बुढ़वल, गोंडा जंक्शन, बस्ती, खलीलाबाद होते हुए अगले दिन रविवार को सुबह 08.50 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसएलआरडी 2 कोच, जीएस 4 कोच, जीएससीएन 12 कोच, एसीसीएन 5 कोच सहित कुल 23 कोच होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें