मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:44 · नई दिल्ली संस्करण

ऑपरेशन मिलाप: दक्षिण पश्चिम दिल्ली से 84 लापता और अपहृत लोगों को पुलिस ने परिवार से मिलाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ऑपरेशन मिलाप: दक्षिण पश्चिम दिल्ली से 84 लापता और अपहृत लोगों को पुलिस ने परिवार से मिलाया

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की दक्षिण पश्चिम दिल्ली पुलिस ने अपने विशेष अभियान "ऑपरेशन मिलाप" के तहत नवंबर 2025 में कुल 84 लापता लोगों, बच्चों को बरामद कर उनके परिवारों से मिलाया है।

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। दक्षिण पश्चिम दिल्ली पुलिस ने एक महीने तक चले अपने विशेष अभियान "ऑपरेशन मिलाप" के तहत 84 लापता और अपहृत लोगों को खोजकर उन्हें उनके परिवार से मिलाया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार 1 से 30 नवंबर तक चलाए गए इस सफल ऑपरेशन में 30 लापता और अपहृत बच्चों और 54 लापता वयस्कों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित कराई गई।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लापता लोगों की रिपोर्ट जैसे ही पुलिस को मिलती है, उसके बाद स्थानीय पुलिस टीमों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। इसमें सीसीटीवी फुटेज की जांच, ऑटो, बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशनों की तस्वीरों की जांच, बस चालक से पूछताछ और स्थानीय मुखबिरों को शामिल करने जैसे बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाए गए।

इसके अलावा आसपास के थानों और अस्पतालों के रिकॉर्ड की भी व्यापक जांच की गई।

इस दौरान, पुलिस स्टेशन कपासहेड़ा के स्टाफ ने 10 से 18 साल के नौ लापता बच्चों (एक लड़का और आठ लड़कियों) का पता लगाया। उन्होंने 14 लापता लोगों का भी पता लगाया, जिनमें आठ पुरुष और छह महिलाएं शामिल थीं।

इसके बाद पुलिस स्टेशन पालम गांव की टीम ने इसी उम्र के चार लापता बच्चों, दो लड़कों और दो लड़कियों का पता लगाया और पुलिस स्टेशन वसंत कुंज नॉर्थ के स्टाफ ने 10 से 18 साल की दो लापता लड़कियों के साथ-साथ दो लापता वयस्कों, एक पुरुष और एक महिला का पता लगाया था।

वहीं पुलिस स्टेशन सागरपुर के कर्मचारियों ने आठ लापता लोगों का पता लगाया, जिनमें तीन पुरुष और पांच महिलाएं शामिल थीं। पुलिस स्टेशन किशनगढ़ ने 10 से 18 साल की दो लापता लड़कियों का पता लगाया, इसके अलावा सात लापता वयस्कों का भी पता लगाया, जिनमें चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थीं।

पुलिस स्टेशन वसंत कुंज साउथ के स्टाफ ने 10 से 18 साल के तीन लापता बच्चों (दो लड़के और एक लड़की) के साथ-साथ पांच लापता को भी ढूंढ निकाला, जिनमें तीन लड़के और दो लड़कियां शामिल थीं। इसके साथ कई पुलिस स्टेशनों से लोगों को खोजा गया है।

इस साल दिल्ली पुलिस की ओर से बचाए गए लापता या अपहृत लोगों की कुल संख्या 1,201 हो गई है, जिसमें 399 बच्चे और 802 वयस्क शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें