मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश कुमार को कांग्रेस ही सम्मान दे सकती है: पप्पू यादव ‎

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीतीश कुमार को कांग्रेस ही सम्मान दे सकती है: पप्पू यादव ‎

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामांकन भरने का कार्य पूरा हो चुका है। इस बीच बयानबाजियों का दौर चल रहा है।

महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर फंसे पेंच पर जहां सत्ता पक्ष सवाल उठा रहा है, वहीं पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि उन्हें कांग्रेस ही सम्मान दे सकती है। ‎

‎अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार चुनाव के बाद कांग्रेस के साथ आएंगे तो उनका सम्मान और स्वागत दोनों होगा। ‎‎उन्होंने एनडीए की एकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा और चिराग पासवान के बीच जुगलबंदी चल रही है। सही अर्थों में नीतीश कुमार तो इनके साथ गए ही नहीं। नीतीश कुमार को तो अलग-थलग कर दिया गया है।

‎उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह गठबंधन नहीं चलने वाला है। नीतीश कुमार चुनाव के बाद इस गठबंधन में नहीं रहने वाले हैं। नीतीश कुमार को केवल कांग्रेस ही सम्मान देगी। ‎‎उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीतीश कुमार का हमेशा सम्मान करती है और स्वागत के लिए भी तैयार है। ‎

‎इधर, महागठबंधन में अब तक मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि सीएम फेस चुनाव के बाद हम लोग देख लेंगे।

जनता हम लोगों से प्यार करती है। जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद सब कुछ तय हो जाएगा। ‎

‎उन्होंने कहा कि बिहार की जनता पूरी तरह महागठबंधन के साथ खड़ी है। जनता हमें अपने घर के बेटे की तरह मानती है और इस बार का जनादेश एकतरफा होगा। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और महागठबंधन की सरकार बनना तय है। ‎

‎बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। ‎

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें