मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

मीरजापुर। साइबर क्राइम थाना मीरजापुर पुलिस ने एक संगठित साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़ करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपित लोगों को प्रलोभन देकर उनके नाम पर फर्जी खाते खुलवाता था और उन खातों के जरिए प्रतिदिन लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करता था।रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर ने बताया कि साइबर थाना मीरजापुर पर पंजीकृत एक मामले की विवेचना के क्रम में पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त की लोकेशन ट्रैक कर उसे पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास से 28 जून काे अपराह्न 4:10 बजे गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सत्यम पाठक पुत्र विनोद पाठक, निवासी कम्हारी कोटवा थाना पड़री के रूप में हुई है। वह देश के अलग-अलग प्रदेशों में फैले संगठित गैंग के लिए काम करता था। यह गिरोह भोले-भाले लोगों को सरकार की योजनाओं की लालच देकर उनसे फर्जी खाते खुलवाता और उन खातों में साइबर ठगी के पैसे डलवाता था।ठगी का तरीकागिरफ्तार अभियुक्त आमजन को कुछ पैसों की लालच देकर उनके नाम से विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाता था। ये खाते वह अपने गैंग के अन्य सदस्यों को उपलब्ध कराता था, जिनका इस्तेमाल साइबर फ्रॉड में होता था। ठगी से मिले पैसे से अभियुक्त और उसका गैंग भौतिक सुख-सुविधाएं जुटाते थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें