मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

उज्जैन: सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो दोस्त गम्भीर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उज्जैन, । जिले के उन्हेल रोड़ पर रविवार रात कार-बाइक के बीच भिड़ंत

हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल

हुए हैं। पुलिस ने सोमवार को मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और

परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू की

पुलिस ने बताया

कि विशाल (30) पुत्र लखन निवासी द्वारकापुरी इंदौर टाइल्स लगाने का काम

करता था। वह अपने दोस्त अजय पुत्र पन्नालाल और राहुल पुत्र परसराम के साथ

उन्हेल गया था। सके भाई विकास ने बताया कि तीनों दोस्त बाइक से लौट रहे थे,

तभी रात करीब 12 बजे उन्हेल रोड़ पेट्रोल पंप से आगे सामने से आ रही कार

ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में विशाल की मृत्यु हो गई जबकि

अजय और राहुल को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया। विकास ने बताया कि

विशाल के तीन बच्चे हैं।

बाइक डिवाइडर से टकराई,

वृद्ध की मौत : इधर अशोक शर्मा (60) पुत्र बाबूलाल निवासी निनौरा सामान

खरीदने बाइक से उज्जैन आये थे। सामान खरीदकर वह फ्रीगंज ब्रिज से पहले

पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रहे थे तभी उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई।

उनके भतीजे रितेश शर्मा ने बताया कि रात 12 बजे अशोक शर्मा की अस्पताल में

मृत्यु हो गई। वह खेती करते थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें