मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

अमेठी : बेकाबू बाइक दीवार से टकराई, युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अमेठी : बेकाबू बाइक दीवार से टकराई, युवक की मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र स्थित हेरूवा गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया।जामो कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में जान गवाने वाले युवक की पहचान जायस निवासी सोनू (18) के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक फुरकान सुलतानपुर जिले के कुड़वार निवासी है। छानबीन के दौरान परिवार से पता चला है कि सोनू किसी कार्यवश सुल्तानपुर जिले के कुड़वार स्थित फुरकान के घर गया था। वहां से फुरकान उसे बाइक से छोड़ने जायस जा रहा था, तभी हेरूवा गांव के पास मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। गांव में घटना के बाद शोक की लहर है।जामो कोतवाली प्रभारी ने बताया कि स्थानीय लोग हादसे को तेज रफ्तार और मोड़ पर लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौत हुई और उसका साथी घायल है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें