मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:27 · नई दिल्ली संस्करण

सच बोलने वाला राजनीति में बहुत ऊपर तक नहीं जा सकता: खेसारी लाल यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सच बोलने वाला राजनीति में बहुत ऊपर तक नहीं जा सकता: खेसारी लाल यादव

पटना। भोजपुरी के चर्चित गायक खेसारी लाल यादव को लगता है कि राजनीति से मोहभंग हो गया है। वे अब अभिनय को ही सही बता रहे हैं। उन्होंने शनिवार को यहां कहा कि मुझे लगता है कि सच बोलने वाला राजनीति में बहुत ऊपर तक नहीं जा सकता है। सच बोलने से समस्या है।

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने विधानसभा चुनाव में हार के कारणों को लेकर कहा कि यह पूरे बिहार को पता है। यह चुनावी चीज है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं एक कलाकार ही सही हूं। हम लोगों के लिए राजनीति सही नहीं है। राजनीति में सच बोलने से समस्या है। मुझे लगता है कि यहां जो सच बोलेगा वह राजनीति में बहुत आगे तक नहीं जाएगा। यहां सिर्फ झूठे वादे करना है। अगर आपको यह करने आता है तब ही आप राजनीति में आइए।

दुनिया को बेवकूफ बनाना है, तब आओ।"

उन्होंने आगे कहा कि हम लोग अपने जीवन में ईमानदारी से चले हैं। हमेशा से हमने जिम्मेदारी और ईमानदारी निभाई है। ये दोनों चीजें हममें थीं तभी हम यहां तक पहुंचे। विधानसभा चुनाव में हार के कारणों को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को बदलाव ही नहीं चाहिए या बेहतर कुछ नहीं चाहिए, तो उसके लिए कोई नेता या पार्टी नहीं हो सकती है। मुझे लगता है कि इसकी जिम्मेदारी जनता को उठानी पड़ेगी।

जनता को अगर बेहतर बिहार दिख रहा है, तब भी ठीक है।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं बेहतर हूं। मैं बेहतर तरीके से अपने जीवन में अपने बच्चों के लिए कर रहा हूं। अगर बिहार के लोगों को भी अपने बच्चों की बेहतरी के लिए कुछ करना है, तो उन्हें बेहतर विकल्प के साथ ही जाना पड़ेगा। अगर वे नहीं जाना चाहते हैं और उन्हें लगता है कि हमारे लिए यही सरकार है, तो यह उनका चुनाव है, उनकी अपनी सोच है। इसके लिए न मैं दोषी हूं, न कोई सरकार दोषी है। बिहार के लोगों को यह सोचना होगा।"

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में खेसारी लाल यादव छपरा से चुनावी मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें