मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

भदोही में हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भदोही,। जनपद के ज्ञानपुर क्षेत्र में गुरुवार की देर रात दो

पड़ोसियों के विवाद में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो

लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर

कर दिया गया है। जबकि घटना की सूचना मिलते ही भदोही पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी

कात्यायन घटना स्थल पर पहुंच गईं। इस सम्बन्ध में सात लोगों को पूछताछ के

लिए हिरसात में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी

कात्यायन ने शुक्रवार को बताया कि ज्ञानपुर कोतवाली के हरिहरपुर शुकुलपुर

गांव में गुरुवार की देर रात को सूचना मिली कि सड़क हादसे में तीन लोग घायल

पड़े हैं। लेकिन जब पुलिस पहुंची तो जांच में पाया गया की गोली लगी है।

जिसमें शेषधर शुक्ला, राकेश और अनिश शुक्ला घायल हुए थे। सभी घायलों को

प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां शेषधर शुक्ल को मृत

घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को वाराणसी

स्थानांतरित कर दिया है, जहां उनकी हालत ठीक है। पुलिस सात लोगों को हिरासत

में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव में सुरक्षा के लिहाज से फ़ोर्स की तैनाती

कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार पिछले वर्ष गांव में

एक हत्या हुई थी, उसी मामले को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। भदोही एसपी ने

बताया कि इस मामले में शेषधर शुक्ला नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि

दो लोग घायल हुए हैं, इनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की कई टीमें मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें