मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई के मानखुर्द में बिजली तार जोड़ने को लेकर विवाद, 1 की मौत, 9 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। मुंबई के मानखुर्द इलाके में बिजली का तार जोड़ने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

मृतक की पहचान राजू रोख (25) के रूप में हुई, जबकि घायल इंदू (27) का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इंदू की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मानखुर्द पुलिस के अनुसार, राजू हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ से मुंबई आया था और मजदूरी का काम करता था। वह और इंदू एक ही मकान में किराए पर रहते थे, जहां ऊपर-नीचे के किरायेदारों के बीच बिजली का तार जोड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ।

पुलिस के मुताबिक, विवाद की शुरुआत मामूली बात से हुई। लेकिन, बात बढ़ते हुए हिंसक झड़प में बदल गई। 10 लोगों के समूह ने राजू और इंदू पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

गंभीर चोटों के कारण राजू को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंदू को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मानखुर्द पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों के खिलाफ हत्या और मारपीट का मामला दर्ज किया। इनमें से 9 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मामूली विवाद को सुलझाने के बजाए आरोपियों ने हिंसा का रास्ता चुना।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। पुलिस ने इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था तैनात की है। मामले की गहन जांच जारी है, ताकि घटना के सभी पहलुओं का पता लगाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें