मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

पिकअप से टकराई बाइक, एक व्यक्ति की मौत, महिला घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

राजगढ़। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर चद्दरों से भरी पिकअप से पीछे से बाइक टकरा गई, हादसे में बाइक चालक व्यक्ति को चद्दरों से गर्दन में गंभीर चोट लगी, जिससे वह गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं पीछे बैठी उसकी काकी गंभीर रुप से घायल हो गई, जिसका जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और अज्ञात चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार राजगढ़- करेड़ी रोड़ पर शिवधाम काॅलोनी के समीप चद्दरों से भरी पिकअप क्रमांक एमपी 09 जीजी 8493 के चालक ने वाहन को अचानक मोड़ दिया, जिससे पीछे जा रहा बाइक चालक चद्दरों से टकराकर गिर गया।हादसे में बाइक चालक रमेशचंद्र(49) पुत्र बालूसिंह सेन निवासी गुराड़िया की गर्दन में चद्दरों की गंभीर चोट लगी और वह गिर गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई वहीं पीछे बैठी उसकी काकी कलाबाई पत्नी बीरम सेन को मुंह में गंभीर चोटें लगी, जिसका जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। बताया गया है बाइक चालक रमेशचंद्र आधारकार्ड अपडेट करवा कर राजगढ़ से अपने गांव गुराड़िया जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मौके से फरार चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें