मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

एक राष्ट्र एक चुनाव से सबसे ज्यादा फायदा नौजवानों को होगाः शिवराज सिंह चौहान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ। लखनऊ में गांधी भवन प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश नागरिक परिषद द्वारा आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव विषयक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि रहें केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से सबसे ज्यादा फायदा नौजवानों को होगा। आज के समय में एक उम्मीदवार लोकसभा में हारकर फिर विधानसभा में लड़ जाता है। नौजवानों को तो मौका ही नहीं मिलता है।कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव होता है तो व्यापारी से चंदा लेते हैं। एक पार्टी ने ले लिया तो दूसरी आ जाती है और निर्दल भी चंदा मांगता है। चुनाव के समय जनता के काम नहीं हो पाते क्योंकि कड़े फैसले या बड़े फैसले नहीं होते हैं। उम्मीदवार तो लोगों से चुनाव के वक्त वायदे करते हैं, तुम हमें वोट दे दो हम तुम्हे तारे तोड़कर दे देंगे।कृषि मंत्री ने कहा कि एक पोस्टर पर लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार और विधानसभा के उम्मीदवार दोनों की फोटो लगी हो और एक समय में ​ही वोट करना हो, ऐसे में कितना खर्च बच जाएगा। इससे कोई नुकसान नहीं है। फिर भी विपक्ष कहेगा कि इससे भाजपा को फायदा हो रहा होगा, मैं कहता हूं कि भाजपा तो वैसे भी आज फायदे में ही है।शिवराज सिंह ने कहा कि एक ही मतदान केन्द्र पर दो पेटी रखी रहेगी। जनता को विधायक भी चुनना है और सांसद भी, इस तरह से जनता की सरकार बनेगी। पांच वर्ष में एक चुनाव होंगे तो विधायक एवं सांसद मिलकर जनता के कार्यो को करेगें और विकास कार्य करते दिखेगें। लोकतंत्र के महापर्व में पहले मतदान होगा और बाद में जलपान भी होगा।कार्यक्रम में उपस्थिति लोगों से अपील करते हुए मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आप सभी गांव-गांव, गली-गली जाएं, एक राष्ट्र एक चुनाव का अलख जगाएं। जब आप ऐसा करेंगे तो सभी राजनीतिक दल एक साथ कहने लगेंगे कि हां आप एक राष्ट्र एक चुनाव कराइये। हम भी पूरी तरह से तैयार हैं। जनता में सबसे ज्यादा ताकत होती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें