मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

सलमान खान गोलीकांड मामले में एक और शख्स गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बॉलीवुड

अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को

फायरिंग की गई। सुबह-सुबह दो बदमाश बाइक पर आए और गैलेक्सी अपार्टमेंट की

तरफ पांच गोलियां चलाईं। फायरिंग की घटना से हर कोई हैरान है। महाराष्ट्र

के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान और खान परिवार को आश्वासन दिया है कि

सरकार आपके साथ है। इस तरह इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। हरियाणा से एक

संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

सलमान खान के घर के

बाहर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई जारी है। दो आरोपितों की

गिरफ्तारी के बाद एक और को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने

बीती देर रात एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक,

यह शख्स लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और शूटरों के बीच संपर्क का काम करता था। इस

शख्स को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है।

बॉलीवुड

अभिनेता सलमान खान का बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की

घटना रविवार (14 अप्रैल) की है। इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। इस

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) है। दोनों

को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अब हरियाणा से एक और शख्स की

गिरफ्तारी के बाद यह देखना बाकी है कि इस मामले में क्या होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें