मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

दो डम्पर में भीषण टक्कर, युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दो डम्पर में भीषण टक्कर, युवक की मौत

नवादा।नवादा में मंगलवार को दो डम्पर की टक्कर में एक युवक की मौत पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। नवादा रजौली एनएच 20 पर रजौली टोल प्लाजा के समीप डंपर ने खड़े डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे डंपर सवार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुई जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरोजोर गांव निवासी प्रसादी यादव के 30 वर्षीय पुत्र विनोद यादव के रूप में हुई है।वह डम्पर चालक के रूप में कई दिनों से कम कर रहे थे और वैशाली से कोडरमा डंपर लेकर फ्लाई ऐश लेने जा रहे थे। इसी दौरान बीच में खड़े डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद रहे अन्य डम्पर चालकों ने उसकी पहचान की और उसके परिजनों को इस घटना की सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है।वहीं तुरंत स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और फिर मृतक की शव को बाहर निकाल कर सरकारी अस्पताल में लाकर रखा गया। जहां डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। घटना के बाद गुलशन कुमार को स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी जिसके बाद आगे की कार्रवाई की गई है। डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान भी कर ली गई है। परिवार के लोगों को सूचना भी दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें