मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

दिगोई में पिकअप आटो पलटने से एक की मौत, तीन लाेग गम्भीर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिगोई में पिकअप आटो पलटने से एक की मौत, तीन लाेग गम्भीर घायल

लखनऊ। लखनऊ सीतापुर मुख्य मार्ग पर दिगोई गांव में आद्या लान के सामने एक पिकअप आटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं पिकअप पर सवार तीन लोग गम्भीर रूप सेघायल हो गये। घटना की सूचना मिलने पहुंचें बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना के पुलिसकर्मियों ने घायलों को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर पहुंचाया।बख्शी का तालाब थाने के निरीक्षक संजय सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि मौके पर पहुंचें पुलिसकर्मियों काेे ​पिकअप वाहन का टायर फटा हुआ मिला है। टायर फटने से ही लोगों को सीतापुर ले जाते हुए पिकअप वाहन अनियंत्रित हो कर पलट गया। जिससे उसमें सवार दीनबंधु निवासी सीतापुर की मौके पर मौत हो गयी। वहीं तीन लाेग राजू, महेश एवं रामखेलावन गम्भीर घायल हुए हैं, जिनका ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में उपचार चल रहा है। इसी घटना में तीन लाेग सुनील, इन्द्र कुमार, सूरज सामान्य रूप से घायल हुए हैं।उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के परिजन को जानकारी दी गयी है। वहीं घायलों के परिजन भी ट्रामा सेंटर पहुंचें है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। पलटे हुए पिकअप वाहन को सीतापुर मुख्य मार्ग से हटाकर पुलिस थाने भेजवाया जा रहा है। वाहन मालिक को बुलाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें