मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, तमंचा एवं कारतूस बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, तमंचा एवं कारतूस बरामद

प्रयागराज। उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना क्षेत्र के कटहुला गौसपुर से ग्राम गांजा जाने वाली सड़क पर ससुर खदेरी नदी की पुलिया के समीप शुक्रवार भोर में कर्नलगंज एवं धूमनगंज व एयरपोर्ट की संयुक्त पुलिस टीम की हत्या मामले में फरार चल रहे बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने दी।उन्होंने बताया कि गोली से घायल बदमाश की पहचान प्रयागराज जिले के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मरियाडीह निवासी फैसल उर्फ काले पुत्र स्वर्गीय मुन्ने के रूप में हुई। इसके खिलाफ धूमनगंज थाने में धारा 103(1), 352 ,191 (2), 3(5) बी.एन.एस. व 3(2)(वी) एससी, एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक अवैध तमन्चा .12 बोर, 04 जिन्दा कारतूस .12 बोर व 02 खोखा कारतूस .12 बोर बरामद किया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर इसके खिलाफ एयरपोर्ट थाने में धारा 109 (1) बी.एन.एस. व 3/ 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । पुलिस टीम आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें