मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेड़ में एक गौतस्कर घायल,एक फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस मुठभेड़ में एक गौतस्कर घायल,एक फरार

जौनपुर। मछलीशहर और सुजानगंज की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ में पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में गोली लगी । इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से देशी तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई । उसका दूसरा साथी फरार है। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर विवेक सिंह ने बताया थाना मछलीशहर व थाना सुजानगंज की संयुक्त टीम ने सर्किल क्षेत्र में घटित गो तस्करी के अपराध की रोकथाम के लिए चेकिंग की जा रही थी कि सुजानगंज रोड पर पराहित गेट के पास चेकिंग के दौरान दो बादमाश सुजानगंज की तरफ से आते हुए दिखायी दिये। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो सवार चालक मोटर साइकिल मोड़कर पुनः सुजानगंज की तरफ भागने लगे थानाध्यक्ष मछलीशहर व टीम ने बदमाश का पीछा करते हुए मुस्तफाबाद पहुंचे थे, तभी कन्ट्रोल रुम की सूचना पर थानाध्यक्ष सुजानगंज भी आ गए। बाइक सवार बदमाश पुलिस वालों से घिरता हुआ देखकर मोटर साइकिल सवार मोड़कर भागने लगे। इस दौरान बदमाशो ने पुलिस कर्मियों पर फायर किया। एक गोली थानाध्य़क्ष मछलीशहर के बुलेट प्रूफ जैकेट के सीने की बायी तरफ लगी। पुलिस टीम ने भी फायर किया गया। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरा बदमाश मौके से भाग गया।घायल बदमाश की पहचान आरिफ के रूप में हुई। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। फरार दूसरे साथी सूफियाना की तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें