आग्नेयास्त्र के साथ एक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी,
10 फरवरी । प्रधाननगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार देर रात
आग्नेयास्त्र के साथ एक नामजद अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित
का नाम अर्जुन प्रसाद है। वह सिलीगुड़ी सूर्यसेन कॉलोनी का रहने वाला है।
पुलिस
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को पता चला कि प्रधाननगर थाना अंतर्गत इलाके के
कुलीपाड़ा अंडरपास में एक शख्स को आग्नेयास्त्र के साथ देखा गया है। खबर के
आधार पर पुलिस ने कुलीपाड़ा अंडरपास में अभियान चलाया। जिसके बाद उक्त शख्स
को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के पास से पुलिस ने
एक आग्नेयास्त्र और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस की तरफ से बताया गया कि
आरोपित इससे पहले भी आपराधिक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। प्रधाननगर
थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।





