कफ सिरप और नशीली टैबलेट के साथ एक गिरफ्तार
अलीपुरद्वार,
30 जनवरी । मदारीहाट थाने की पुलिस ने सोमवार देर रात अभियान चलाकर
भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट के साथ एक आरोपित को
गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपित का नाम इमरान अली है। वह शिशुबाड़ी
संलग्न मध्य रंगालीबजना का रहने वाला है।
मदारीहाट थाना
प्रभारी मिंगमा शेरपा ने मंगलवार को पत्रकार सम्मेलन कर बताया कि बीती रात
प्रतिबंधित कफ सिरप की 17 बोतल और 960 नशीली टैबलेट जब्त की गई। वहीं, एक
आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित के खिलाफ
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।





