मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

सवा करोड़ का अवैध डोडा चूरा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर/चित्तौड़गढ़,। चितौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस ने गुरुवार को नाकाबंदी

के दौरान एक पिकअप से 761 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा जब्त कर आरोपी

चालक खटीक मौहल्ला मीरागंज भादसोड़ा निवासी उदयलाल खटीक (33) को गिरफ्तार

किया हैं। जब्त डोडाचूरा की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब सवा करोड़ रुपये आंकी

गई है।

एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि भदेसर थाना पुलिस की ओर

से तेजपुरिया मोड सरहद आसावरा पर नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान

निकुम्भ की तरफ से आ रही एक महिन्द्रा पिकअप के चालक ने पुलिस जाब्ता देखकर

भागने का प्रयास किया। नाकाबंदी में लगे पुलिस जाब्ता द्वारा कार रुकवा कर

तलाशी ली तो पिकअप में रखे 38 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 761 किलोग्राम

अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ पाया गया। उक्त अवैध डोडाचूरा व पिकअप जब्त

पुलिस ने आरोपी चालक उदयलाल खटीक को गिरफ्तार किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें