मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत ,घंटो सड़क जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवादा। नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के गया - रजौली एस

एच 70 खरौंध गांव के पास शनिवार को अहले सुबह सड़क दुर्घटना में 14 साल के

बच्चे की मौत हो गई. खरौंध गांव निवासी नरेश चौधरी का एक मात्र पुत्र

अखिलेश कुमार अपने घर से कुछ ही दूर पर पिता के दुकान से सड़क के किनारे

पैदल घर जा रहा था ।तभी पीछे से आ रहा ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. घटना में

अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित भागने में

कामयाब रहा ।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गया रजौली एस एच 70 को जाम

कर दिया. वहीं ग्रामीणों की माने तो मृतक के पिता के चार भाइयों में एकलौत

पुत्र था।

पुलिस ने आक्रोशितों को समझाने का किया प्रयास

घटना

की जानकारी मिलते ही सिरदला थाना अध्यक्ष संजीत राम दल-बल के साथ मौके पर

पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। साथ ही ट्रैक्टर को जब्त कर

सख्त से सख्त करवाई का आश्वासन दिया । मृतक के पिता ने कहा कि खरौंध मोड़

के ही बराहिल उर्फ सुरेंद्र यादव का ट्रैक्टर था। जो मार कर रजौली के तरफ

भागने में सफल रहा है। मालिक, ड्राइवर व गाड़ी पर मुकदमा व गिरफ्तारी करने

की मांग की।

ग्रामीणों ने बीडीओ सीओ को बुलाने पर अड़े रहे। थाना

प्रभारी व धिरौंध पंचायत के स्थानीय मुखिया लखी नारायण गुप्ता के

समझाने-बुझाने व कबीर अंतेष्ठी की राशि देने के बाद ग्रामीणों ने करीब 3

घंटे बाद सड़क जाम समाप्त किया. पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम

के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला

प्रशासन से मृतक के परिजनों के लिए 10 लख रुपए मुआवजे की भी मांग की है.

ग्रामीणों ने मुआवजा नहीं मिलने पर सड़क आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें