मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस पर कुमार विश्वास ने कहा आज आप सभी स्वंय से एक वायदा करिए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस पर कुमार विश्वास ने एक तस्वीर पोस्ट की और सभी से कहा आज आप स्वंय से एक वायदा करिए

नई दिल्ली : आज विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस है। इस मौके पर देश दुनिया में तमाम तरह के कार्यक्रम मनाए गए, सामाजिक संस्थाओं की ओर से पर्यावरण को लेकर संदेश दिए गए। इसी कड़ी में गाजियाबाद के वसुंधरा में रहने वाले कवि कुमार विश्वास ने भी अपने इंटरनेट मीडिया नेटवर्क ट्विटर के माध्यम से संदेश दिया। इसमें उन्होंने लिखा कि अखिल विश्व के सबसे बड़े चित्रकार की कूँची से निकले समस्त रंग निराले हैं! हरी-भरी वसुंधरा का यह सम्मोहक सौंदर्य सदैव इतना ही मोहक बना रहे इस हेतु आज स्वयं से एक वादा करिए कि ईश्वर द्वारा बनाई गयी इस प्रकृति के संरक्षण की ज़िम्मेदारी यथाशक्ति निभाएंगे। इस संदेश के साथ उन्होंने एक पोस्टर भी पोस्ट किया है जिसमें वो लेटे दिखते हैं और बगल में विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस लिखा हुआ है।

कुमार विश्वास आमतौर पर अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट ट्विटर से हमेशा ही संदेश देते रहते हैं। कोरोनाकाल के दौरान भी उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों में विश्वास कोविड केयर सेंटर के माध्यम से दवाओं की आपूर्ति, सेनिटाइजर व मास्क की उपलब्धता के बारे में काफी जानकारियां दी और वो समय-समय पर अपने समर्थकों की तस्वीरें भी शेयर करते रहते थे। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी एक छोटी प्रशंसक की भी फोटो शेयर की थी, वो बच्ची कुमार विश्वास के कवि सम्मेलन में मौजूद थी। वो उनकी कविता का आनंद ले रही थी, उसके बाद वो उसके पास पहुंचे और बैठकर उनका अभिवादन भी किया। उनकी ये फोटो भी काफी पसंद की गई थी।

कुछ दिन पहले ही कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर हैंडल पर कारगिल के शहीदों को नमन करते हुए एक कविता पोस्ट की थी। उन्होंने अपने फेसबुक पर पहले ये कविता शेयर की थी, उसके बाद उन्होंने उसे ट्विटर हैडंल से भी उसे ट्वीट किया। लगभग 12 मिनट के इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा था, वीडियो देखने के दौरान सामने बैठी कुछ महिलाओं और युवतियों की आंखों में आंसू भी आ गए। शहीदों पर लिखी इस कविता के दौरान कुमार विश्वास ने मंच से नैनीताल के एक शहीद की कहानी भी शेयर की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें