मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

सुहागरात के दिन नवविवाहित साली को ससुराल से ले भागा जीजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुहागरात के दिन नवविवाहित साली को ससुराल से ले भागा जीजा

हमीरपुर। जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, यहां शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन को उसका जीजा ससुराल से अपने साथ ले गया। दूल्हे की मां ने जीजा सहित दो अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बुधवार को पुलिस ने दुल्हन को बरामद कर लिया है।बिंवार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि 17 मई को पुत्र की शादी हुई थी। 18 मई को बारात लौटी। 19 मई की रात करीब आठ बजे दुल्हन का जीजा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ कार से आया और दुल्हन को जबरदस्ती ले गया। दूल्हे का आरोप है कि दुल्हन करीब पांच लाख रुपये के जेवरात अपने साथ ले गई है।बिंवार थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बुधवार को बताया कि मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दुल्हन को उसके जीजा के गांव से बरामद कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।उधर दुल्हन का कहना है कि ससुराल वाले बारात में स्वागत व दहेज का ताना मार रहे थे। इस वजह से उसने फोन कर जीजा को बुलाया और उनके साथ चली गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें