मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने महिला को बांधकर पीटा,जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें चोरी के आरोप में कुछ ग्रामीणों के द्वारा महिला को बांधकर लाठी से पीटा जा रहा है । घटना सोमवार 25 मार्च सुबह लगभग 10 बजे की है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कांके थाना की पुलिस हरकत में आयी। इसके बाद कांके पुलिस ने गुरुवार को तीनों महिलाओं को थाना बुलाकर पुछताछ कर प्राथमिकी दर्ज की। कांके थाना को दिये प्राथमिकी में शबनम परवीन,नूरजहां परवीन और अलामुन खातून ने बताया कि रविवार को मेन रोड स्थित दुकान में कपड़ा खरीदने गए थे। इसी बीच दुकानदार ने उन महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाकर पुलिस का भय दिखकर 13 हजार रुपये वसूल लिये। इसके बाद उठक-बैठक कराकर उनका वीडियो भी बनाकर वायरल किया गया। दरअसल राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित सुकुरहुटू में एक ही परिवार की तीन महिलाओं और एक पुरुष के साथ अमानवीय ढंग से मारपीट की गई। इस पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हुआ है। गांव के कुछ लोगों द्वारा महिला शबनम परवीन पति महफूज खान, नूरजहां परवीन पति राहुल मंसूरी, अलामुन खातून पति अबू रेहान और शबनम के पति महफूज खान पर चोरी का आरोप लगाया गया। साथ ही खुद ही सजा सुनाकर लाठी से तबतक पीटा गया जबतक वे सभी जख्मी नहीं हो गए। शबनम परवीन और अलामुन खातून के शरीर इस तरह लहूलुहान हैं कि वह चल भी नहीं सकते। चार दिन बीत जाने के बाद भी चोट के गहरे निशान पूरे शरीर पर हैं। मारपीट के बाद महिलाओं को पूरे गांव में जूते की माला पहनाकर एवं मुंह पर कीचड़ लगाकर घुमाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें