मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

बुलंदशहर घटना पर प्रियंका ने कहा- 'महिलाओं के प्रति अपराध पर हो जीरो टॉलरेंस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के महिला सुरक्षा दावों के बीच राज्य में शोहदों-मनचलों का कहर जारी है। इस बीच बुलंदशहर में एक और घटना घटी। यहां अमेरिका में पढ़ रही बुलंदशहर निवासी होनहार छात्रा मनचलों की छेड़छाड़ से बचने के लिए बाइक से गिर गई और उसकी मौत हो गई। इस मामले को लेकर बसपा प्रमुख मायावती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने कहा कि महिलाओं पर होने वाले हर तरह के अपराध पर जीरो टॉलरेंस होना चाहिए।

प्रियंका गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, "बुलंदशहर की घटना यूपी में कानून के डर के खात्मे और महिलाओं के लिए फैले असुरक्षा के माहौल को दिखाती है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन छेड़खानी की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेता। इसके लिए व्यापक फेरबदल की जरूरत है। महिलाओं पर होने वाले हर तरह के अपराध पर जीरो टॉलरेंस होना चाहिए।"

बसपा अध्यक्ष मायावती ने भी योगी सरकार पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर में अपने चाचा के साथ बाइक पर जा रही होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी को मनचलों की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी, जो दु:खद, शर्मनाक और निन्दनीय है। बेटियां आखिर कैसे आगे बढ़ेंगी? यूपी सरकार तुरन्त दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में कोरोना के भयंकर संक्रमण के कारण घर लौटी सुदीक्षा अपने रिश्तेदार के घर चाचा के साथ बाइक से जा रही थीं। इस दौरान रास्ते में बुलेट सवार कुछ शोहदों ने छेडख़ानी शुरू कर दी और बचने के प्रयास में सुदीक्षा अपने चाचा की बाइक से नीचे गिर गई। जिससे उसके सिर पर काफी चोट आई और उसकी मौत हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें