मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

एआई वीडियो विवाद पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा बोले- 'ये कांग्रेस की निराशा है'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ। प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बिहार कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एआई वीडियो पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस वीडियो को कांग्रेस की हताशा बताया है।

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने बिहार कांग्रेस के एआई वीडियो पर सवाल उठाए। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा, "यह वीडियो उनकी निराशा को दर्शाता है। मुझे लगता है कि यह कदम उनकी हार की आशंका से उपजा आक्रोश है।"

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह से राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं की गैरमौजूदगी को लेकर भी उन्होंने सवाल खड़े किए। भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "राहुल गांधी के पास मलेशिया, इटली और स्विट्जरलैंड जाने का समय है, लेकिन जब राष्ट्रपति ने उन्हें एक संवैधानिक समारोह में आमंत्रित किया, तो वे शामिल नहीं हुए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय समारोहों में भी भाग नहीं लिया। वे संविधान को अपनी जेब में रखने का दावा करते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि वे उसमें विश्वास नहीं करते। वे संवैधानिक संस्थाओं या परंपराओं का कोई सम्मान नहीं करते। मुझे लगता है कि वे मनमाने व्यक्ति हैं और राजनीति के लिए ऐसा शख्स सही नहीं होता है।"

दिनेश शर्मा ने कर्नाटक सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कर्नाटक में बहुत कुछ बदल रहा है। ऐसा लग रहा है कि वहां की कांग्रेस सरकार धार्मिक अनुष्ठानों को भी बंद कर सकती है। वे भारतीय संस्कृति का जितना हो सके उतना अपमान कर रहे हैं। उन्होंने धर्म के आधार पर आरक्षण भी दिया है, जबकि बाबासाहेब ने कभी धार्मिक आधार पर आरक्षण नहीं दिया।"

बता दें कि बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर एक एआई वीडियो शेयर किया है। भाजपा ने इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे महिलाओं और गरीबों का अपमान करार दिया है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं तो इतना ही कहूंगा कि राहुल गांधी बहुत नीचे गिर गए हैं। जैसे उन्हें अपनी मां का ख्याल नहीं है, वैसे ही वह किसी और की मां का सम्मान कैसे कर सकते हैं? प्रधानमंत्री के खिलाफ एआई वीडियो बनाने के मामले में उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। मैं इसे दुर्भाग्यपूर्ण रवैया मानता हूं और इसके परिणाम वह जरूर भुगतेंगे।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें