मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

सोमवार को पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिना कटौती होगी विद्युत आपूर्ति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप अयोध्या में सोमवार 22 जनवरी को रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए पूरे प्रदेश को कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री की मंशा के अनुरूप प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए पूरे प्रदेश को प्रकाश युक्त करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के मुख्यालय शक्ति भवन, एसएलडीसी भवन सहित सभी प्रमुख भवनों को प्रकाश मय कर दिया गया है। अध्यक्ष ने बताया है कि सोमवार को पूरे प्रदेश के सभी क्षेत्रों को 24 घंटे कटौती मुक्त विद्युत प्राप्त होगी। अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस संदर्भ में पूरी तरह सावधानी बरतें और सबको अनवरत विद्युत प्राप्त हो इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें