मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कानपुर में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

कानपुर। मौनी अमावस्या के अवसर पर शहर के तमाम घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पितरों काे जल अर्पण किया। साथ ही घाट किनारों पर पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना भी की गई।शहर के सरसैया घाट, गोला घाट, कोयला घाट, मैस्कर घाट, सिद्धनाथ घाट, अटल घाट, परमट घाट, बिठूर घाट समेत तमाम घाटों पर ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। सनातन धर्म में ऐसी मान्यता है कि मौनी अमावस्या के मौन धारण कर गंगा में स्नान करने से पापों का नाश होता है। साथ ही पितरों को भी शांति मिलती है। शीत लहर के बीच घाटों पर हर-हर गंगे और जय गंगा मैया के उदघोष के साथ श्रद्धालुओं ने स्नान किया।गंगा स्नान करने आये श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। घाटों के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर पीएसी और जल पुलिस की चप्पे-चप्पे पर तैनाती की गई है। साथ ही गोताखोर सुबह से ही घाटों पर होने वाली हर गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। मौनी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने काे मिल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें