मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

16 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी लॉन्च करेंगे कोरोना टीकाकरण अभियान, CO-WIN एप की भी होगी शुरुआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण का महाभियान की शुरुआत करेंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी को-विन एप को भी लॉन्च करेंगे। टीकाकरण अभियान से पहले की सारी तैयारियां कर ली गई हैं। कोरोना वैक्सीन की खेप देश के अलग-अलग सेंटरों पर पहुंच चुकी है।

16 जनवरी यानी शनिवार से पूरे देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण का कार्यक्रम शुरू होगा। यह कोरोना के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी कोरोना टीकाकरण अभियान के कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे और कोरोना का टीका देश को समर्पित करेंगे।

भारत में कोरोना की दो वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी मिली है, इनमें सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे की 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक की 'कोवैक्सीन' शामिल हैं। इसके अलावा भी देश में चार और वैक्सीन मंजूरी लेने की तैयारी में हैं। कोविशील्ड की पहली खेप मंगलवार को ही देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच गई है। वहीं, भारत बायोटेक की 'कोवैक्सीन' की पहली खेप आज यानी बुधवार को दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच गई है।

इन लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन

कोरोना वैक्सीन लोगों को प्राथमिकता के आधार पर लगाई जानी है। पहले चरण में करीब तीन करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी, जिनमें सबसे पहले हेल्थवर्कर्स को कोरोना का टीका लगेगा। हेल्थवर्कर्स को कोविशील्ड का डोज दिया जाएगा। उसके बाद बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स, 50 साल से अधिक उम्र वाले लोगों और गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। राजधानी दिल्ली के लोकनारायण जय प्रकाश अस्पताल में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत होगी।

मोदी ने दी सख्ती चेतावनी

टीकाकरण अभियान से पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि पहले चरण में जिन तीन करोड़ लोगों को टीका लगना है, उनमें स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं। इसमें जन प्रतिनिधि समेत कोई भी छलांग लगाने की कोशिश न करे। मोदी ने सभी सांसदों और विधायकों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाने के प्रस्ताव को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि यह लोगों को बहुत बुरा संकेत देगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों को सफल टीकाकरण के साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि वैक्सीन को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैलाई जाए। मोदी ने कहा कि अगर मगर से बात नहीं चलेगी। देश और दुनिया के अनेक स्वार्थी तत्व हमारे अभियान में रुकावट डालेंगे। उनकी ऐसी हर कोशिश को नाकाम करना होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें