मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

कृषि विश्वविद्यालय के स्ट्रांग रूम से जेट परीक्षा की ओएमआर सीट गायब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जोधपुर,। शहर के कृषि विश्वविद्यालय के स्ट्रांग रूम से संयुक्त

प्रवेश परीक्षा (जेट) परीक्षा की ओएमआर सीट गायब हो गई। इस बारे में जेट

समन्यवक की तरफ से मंडोर थाने में केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने इस

बारे में अब जांच आरंभ की है।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेट का आयोजन

दो जून को किया गया था। परीक्षा के केंद्र जोधपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर

एवं उदयपुर में थे। कुल 94 परीक्षा केंद्रों पर इसका आयोजन हुआ था। कोटा के

विद्याश्रम स्कूल नया नोहरा बारा रोड पर भी परीक्षा केंंद्र पर परीक्षा

हुई थी। परीक्षा के बाद सभी केंद्राधीक्षकों की तरफ से ओएमआर सीट को सीट

बंद कर संबंधित जगहों पर भेजा गया था। पांच जून को परीक्षा का परिणाम तैयार

किया जाना था। तब कोटा के विद्याश्रम स्कूल की ओएआर सीट के स्कीनिंग की

जानी थी। उस सील को खोला गया तो पता लगा कि 333 अभ्यर्थियों की उपस्थिति

है, मगर ओएमआर सीट केवल 332 ही है। एक अभ्यर्थी की ओएमआर सीट नहीं मिली।

गफलत होने की आशंका में जेट समन्वयक महमोहन सुंदरिया की तरफ से मंडोर थाने

में ओएमआर सीट गायब होने का केस दर्ज कराया गया है। कृषि विश्वविद्यालय के

स्ट्रांग रूम से ओएमआर सीट गायब हो गई। परीक्षा प्रवेश परीक्षा जेट

प्री-पीजी, पीएचडी प्रवेश के अभ्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें