मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक तोड़ने के आरोप पर घिरे उमर अब्दुल्ला, भाजपा ने भेजा कानूनी नोटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विधायक तोड़ने के आरोप पर घिरे उमर अब्दुल्ला, भाजपा ने भेजा कानूनी नोटिस

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में विधायकों को तोड़ने और सरकार गिराने के आरोपों पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला घिर गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आरोपों को झूठे और बेबुनियाद बताते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है।

जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने हाईकोर्ट के वकील परिमोक्ष सेठ के जरिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को कानूनी नोटिस भेजा है।

यह नोटिस हाल ही में लगाए गए उन आरोपों के संबंध में है, जिनमें कहा गया था कि भाजपा नेताओं ने सरकार गिराने की कोशिश में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक को 20-30 करोड़ रुपए और मंत्री पद की पेशकश की थी।

उमर अब्दु्ल्ला ने यह टिप्पणी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए की थी।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भेजे गए कानूनी नोटिस में कहा गया है, "11 जुलाई को श्रीनगर में एक सम्मेलन के दौरान आपने (उमर अब्दुल्ला) भाजपा पर झूठे, बेबुनियाद और मानहानिपूर्ण आरोप लगाए।

आपने कहा कि भाजपा के किसी पदाधिकारी ने जम्मू क्षेत्र के कुछ नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों से संपर्क किया और उन्हें भाजपा में शामिल होने के बदले 20-30 करोड़ रुपए और मंत्री पद का लालच दिया।

आपने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी, जो भारत के सुप्रीम कोर्ट में वकील भी हैं, ने विधायकों को रिश्वत की पेशकश की।"

नोटिस में सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा गया है, "आपके लगाए ये आरोप बिना किसी आधार, बिना किसी साक्ष्य और पूरी तरह झूठे हैं।

इन्हें आपने जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण मंशा से पार्टी की सार्वजनिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के उद्देश्य से लगाया है। पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की नीयत से झूठे आरोप लगाना कानूनन अपराध है और इसके लिए आप विधिक परिणामों के उत्तरदायी होंगे।

आपके ये बयान और कृत्य मानहानि की श्रेणी में आते हैं। इनके विरुद्ध दीवानी और आपराधिक दोनों प्रकार की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।"

भाजपा ने उमर अब्दुल्ला से अपने आरोपों को वापस लेने को कहा है।

इसके साथ ही, नोटिस मिलने के 7 दिनों के अंदर बिना किसी शर्त के सबके सामने माफी मांगें को भी कहा है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि वे दोबारा इस तरह के आरोपों को नहीं दोहराएं। भाजपा ने नोटिस में उमर अब्दुल्ला को 100 करोड़ रुपए के मानहानि के मुकदमे की भी चेतावनी दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें