मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:38 · नई दिल्ली संस्करण

ओम प्रकाश राजभर का सपा पर हमला, बोले- पीडीए का नारा खुद ही पिट गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ओम प्रकाश राजभर का सपा पर हमला, बोले- पीडीए का नारा खुद ही पिट गया

लखनऊ, । सुहेलेदव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए का नारा 'पीट देगा अहिर' खुद ही पिट गया है। फिर भी सपा अध्यक्ष करोड़ों अरबों ख़र्च कर नये-नये तरीके आजमा रहे हैं।

ओम प्रकाश राजभर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर गुरूवार को लिखा कि जनता सब देख रही है। उसे यह भी दिख रहा है कि सपा के नेता-सांसद जंतर-मंतर की परिक्रमा कर रहे हैं लेकिन अखिलेश नहीं जा रहे हैं। अखिलेश तो ठहरे एसी-पीसी और ट्विटर वाले नेताजी। जंतर-मंतर तो जाएंगे नहीं। हां, उसके नाम पर फंडिंग इकट्ठी करेंगे और पुराना रखा माल इकट्ठा कर चुनाव में खपाने के लिए विदेशी कंपनी पर लुटा आयेंगे।

राजभर ने लिखा कि वैसे तो विदेश से आपका मोह बहुत ज़्यादा है लेकिन इधर देख रहा हूं कि आप विदेश के चक्कर ज़्यादा लगाने लगे हैं। पता लगाया तो माज़रा कुछ और निकला। पता चला है कि चुनाव जीतने के लिए आपने एक विदेशी कंपनी को खुफिया काम पर लगाया हुआ है। इसका काम जातियों में लड़ाई लगवाने का है ताकि आपकी 2027 की नैया पार लग सके, जो वैसे लगने वाली नहीं है। इसी की मॉनिटरिंग के लिए आप ख़ुद ही घूम रहे हैं।

राजभर ने अखिलेश का नाम लिए बगैर लिखा कि विदेशियों के चक्कर में मत पड़िए मित्र। चुनावी प्रतिष्ठा तो जा चुकी है पैसा भी बर्बाद हो जाएगा। फंडिंग से चुनाव जीता जाता तो राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल घर में बेरोजगार नहीं बैठे होते। हम तो आपके मित्र हैं, समझाना हमारा काम है, समझें तो ठीक वरना आप समझदार हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें