मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में आरोपित ओलंपियन सुशील और उसका साथी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को शनिवार को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित ओलंपियन सुशील कुमार और उसके राइट हैंड अजय को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली : पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को शनिवार को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामलेे में आरोपित ओलंपियन सुशील कुमार और उसके राइट हैंड अजय को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने दोनों को पंजाब से कुछ देर पहले ही पकड़ा है। अब इन्हें दिल्ली लाने की तैयारी की जा रही है ताकि इनसे पूछताछ की जा सके। पहलवान सुशील पर पुलिस ने एक लाख रुपये और वहीं अजय पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था।

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में बीते पांच मई को एक घटना हुई थी जिसके बाद से पहलवान सुशील लापता हो गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस के अनुसार छत्रसाल स्टेडियम में फायरिंग हुई थी जिसके बाद जब जांच की गई तब यह पता चला कि यहा पर कुछ पहलवानों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें घायल पहलवानों को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था हालांकि पुलिस को मौके पर कोई चश्मदीद नहीं मिला था। वहीं बाहर खड़ी गाड़ियों से कुछ बंदूक और कारतूस मिले थे। यहां पर एक पहलवान सागर धनखड़ की हत्या हुई थी जिसमें ओलंपियन सुशील का नाम सामने आया वहीं इस पूरी घटना के बाद से सुशील लापता हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें