मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

रक्सौल हवाई अड्डा निर्माण के लिए बाधा सीमा सतह सर्वेक्षण हुआ शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रक्सौल हवाई अड्डा निर्माण के लिए बाधा सीमा सतह सर्वेक्षण हुआ शुरू

पूर्वी चंपारण। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने रक्सौल हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर कवायद शुरू कर दिया है। निर्माण को लेकर प्राधिकरण ने त्रि-स्तरीय समिति का गठन करते हुए बाधा सीमा सतह सर्वेक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। बताया गया है,कि किसी भी हवाई अड्डे के निर्माण से पहले एक यह सर्वेक्षण एक आवश्यक प्रक्रिया होती है, जिसके तहत आसपास के क्षेत्रों में भौगोलिक परिस्थितियों, संभावित अवरोधों और सुरक्षा मानकों की जांच की जाती है।इस सर्वेक्षण से ही यह सुनिश्चित होगा कि हवाई अड्डे के रनवे और अन्य सुविधाओं के निर्माण में किसी प्रकार की रुकावट तो पैदा नही होगी,ताकि विमानों की आवाजाही सुरक्षित सुनिश्चित किया जा सके।भारतीय विमानपत्तन प्राधिकर ने इस सर्वेक्षण के सुचारू संचालन और निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए त्रि-स्तरीय समिति का गठन किया है।जो हवाई अड्डे के संभावित स्थान का विस्तृत अध्ययन करने के साथ हीआसपास के निर्माणों और संरचनाओं का विश्लेषण और पर्यावरणीय और सुरक्षा मापदंडों का भी विस्तृत अध्ययन करेगी।उल्लेखनीय है,कि भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित पूर्वी चंपारण जिले का रक्सौल शहर एक महत्वपूर्ण व्यवसायिक केंद्र है।जहां इंटीग्रेडेट चेक पोस्ट के साथ इससे सटे वीरगंज शहर के खलवा सिरसिया में ड्राई पोर्ट भी बनाया गया है।ऐसे में रक्सौल में हवाई अड्डे के निर्माण से न केवल बिहार और नेपाल के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यहां के स्थानीय नागरिकों में भी हवाई अड्डा निर्माण को लेकर खासा उत्साह है।लोगो ने बताया कि हवाई अड्डा बनते ही इस क्षेत्र के आर्थिक विकास को पंख लग जायेगे।भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियो ने बताया कि ओएलएस सर्वेक्षण की रिपोर्ट मिलते ही रक्सौल हवाई अड्डे का विस्तृत डिजाइन और निर्माण योजना पर कार्य शुरू कर दिया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें