मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में अन्तरजनपदीय तीन बदमाश गिरफ्तार, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहपुर। जिले में बुधवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अन्तरजनपदीय बदमाश पुलिस फायरिंग में घायल हो गये, एक अन्य साथी को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि इंटेलिजेंस विंग और थाना बकेवर पुलिस मंगलवार की देर रात को देवमई नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटर साइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे लोग तेजी से बाइक चलाकर शाहजहांपुर की तरफ नहर पटरी पर भागने लगे। पुलिस से घिरता देखकर बदमाश फायरिंग करने लगे। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गयी फायरिंग में गिरफ्तार अभियुक्त वकील के दाएं और शमीम उर्फ सलीम के बायें पैर में गोली लग गई। वहीं, राकेश उर्फ मोहम्मद रफीक उर्फ भण्डोल को दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ लिया। घायल अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए सीएचसी बिंदकी ले जाया गया।गिरफ्तार अभियुक्त शमीम उर्फ सलीम और वकील पर 09 मुकदमें और गिरफ्तार अभियुक्त राकेश उर्फ मो. रफीक उर्फ भण्डोल पर विभिन्न थाना में 15 मुकदमें दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें