मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

ओमान में बंदरगाह पर तेल टैंकर पलटा, 13 भारतीयों समेत 16 लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दुबई, । ओमान में बंदरगाह पर तेल टैंकर (जहाज) के पलट जाने से

13 भारतीयों सहित 16 लोगों का पूरा दल लापता है। किसी का भी अभी तक कोई

सुराग नहीं लग पाया है। लापता लोगों में चालक दल के तीन सदस्य श्रीलंकाई

हैं।

समुद्री सुरक्षा केंद्र (एमएससी) ने एक्स पर यह सूचना साझा की

है। केंद्र के अनुसार, कोमोरोस के झंडे वाला एक तेल टैंकर बंदरगाह शहर दुकम

के पास रस मदरका से 25 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में पलट गया। यह बंदरगाह

ओमान के दक्षिण-पश्चिमी तट पर है। यह सल्तनत की प्रमुख तेल और गैस खनन

परियोजनाओं के करीब है। इनमें एक प्रमुख तेल रिफाइनरी भी है। यह दुकम के

विशाल औद्योगिक क्षेत्र का हिस्सा है। यह ओमान की सबसे बड़ी एकल आर्थिक

परियोजना है।

लापता जहाज की पहचान प्रेस्टीज फाल्कन के रूप में की

गई है। केंद्र ने कहा है कि लापता लोगों की तलाश जारी है। शिपिंग डेटा से

पता चला है कि 2007 में निर्मित यह जहाज 117 मीटर लंबा तेल उत्पाद टैंकर

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें