मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

खेतों में तेल खोज से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की फसल हो रही बर्बाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खेतों में तेल खोज से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की फसल हो रही बर्बाद

बक्सर।इटाढ़ी प्रखंड के बसाव खुर्द गांव में खनिज तेल की संभावनाओं को लेकर खेतों में गहन खुदाई की जा रही है। गांव के अलग-अलग स्थानों पर करीब 15 जगहों पर लगभग सौ फीट नीचे तक गड्ढे खोदे गए हैं। जानकारी के अनुसार इन गड्ढों में एक बार फिर पटाखा छोड़ा जाएगा। इसके बाद नीचे से निकलने वाले पानी की वैज्ञानिक जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि उसमें खनिज तेल मौजूद है या नहीं।तेल की खोज को लेकर चल रहे इस कार्य से जहां एक ओर क्षेत्र में नई उम्मीद जगी है, वहीं दूसरी ओर किसान गंभीर चिंता में हैं। खेतों में भारी मशीनों और खुदाई के कारण खड़ी गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर पौधे पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति का डर सता रहा है।गांव के बिनोद ओझा, भोला ओझा व पुरूषोत्तम ओझा सहित अन्य किसानों का कहना है कि बिना पर्याप्त मुआवजा और पूर्व सूचना के इस तरह खेतों में खुदाई करना उचित नहीं है। यदि भविष्य में तेल निकलता भी है तो तब तक उनकी मौजूदा फसल और आजीविका का क्या होगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से किसानों ने नुकसान के आकलन और मुआवजे की मांग की है, ताकि उनकी परेशानी कम हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें