मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

मंडलायुक्त और आईजी ने औघड़नाथ मंदिर और कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेरठ, । शिवरात्रि को मेरठ की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. और

मेरठ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक नचिकेता झा ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा

का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद मेरठ के औघड़नाथ मंदिर और बागपत के पुरा

महादेव मंदिर पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की।

पुलिस और प्रशासनिक

अधिकारी दो दिन से कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर रहे हैं।

गुरुवार को मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.

विपिन ताडा ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाए थे। इसके साथ ही कांवड़

यात्रा का कांवड़ मार्गों पर हवाई सर्वेक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने

सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया था। शिवरात्रि पर शुक्रवार को मेरठ मंडल

की आयुक्त सेल्वा कुमारी जे. और मेरठ रेंज के आईजी नचिकेता झा ने हवाई

सर्वेक्षण किया। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी और

मेरठ कैंट में औघड़नाथ मंदिर पर पुष्पवर्षा की। इसके साथ ही कांवड़ मार्ग से

गुजर रहे कांवड़ियों पर फूल बरसाए। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का

भी जायजा लिया। यह देखकर कांवड़ियों ने हर हर महादेव के जयकारे लगाए और

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद हेलीकॉप्टर

बागपत के पुरा महादेव मंदिर के लिए चला गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें