मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

ओडिशा : जेल से दो कैदी फरार, सूचना देने वालों को मिलेगा 50,000 रुपए का इनाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ओडिशा : जेल से दो कैदी फरार, सूचना देने वालों को मिलेगा 50,000 रुपए का इनाम

भुवनेश्वर। ओडिशा के चौद्वार जेल से दो कैदी शुक्रवार देर रात फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया और आम लोगों से भी इन अपराधियों की जानकारी देने की अपील की है।

दशहरा के उत्सव के कारण जेल वार्डर छुट्टी पर थे। मौके का फायदा उठाकर कैदियों ने अपने सेल की ग्रिल काट दी और फिर जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए।

पुलिस घटना की जांच कर रही है

कटक डीसीपी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को करीब 1:30 बजे हुई। फरार कैदियों की पहचान सुहृद नगर, बेगूसराय (बिहार) निवासी राजा साहनी और रामपुर, सारण (बिहार) निवासी मधुकांत कुमार के रूप में हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों फरार कैदियों को करीब 3 बजे चौद्वार के चुडाखिया क्षेत्र में अंतिम बार देखा गया था।

पुलिस को शक है कि ये दोनों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या अन्य परिवहन के माध्यम से भागने की कोशिश कर सकते हैं। उनके बिहार, झारखंड या कोलकाता की ओर भागने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस ने इन दोनों को खतरनाक अपराधी घोषित किया है और उनकी गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए 50,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

इस बीच, डीसीपी कटक ने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट के जरिए इस घटना की पुष्टि करते हुए लिखा, "ये दोनों व्यक्ति चौद्वार जेल से फरार हुए हैं। इन्हें आखिरी बार तड़के 3 बजे चौदवार के चुडाखिया क्षेत्र में देखा गया था। संभावना है कि ये बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों या अन्य परिवहन स्थानों पर देखे जा सकते हैं।"

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और यदि ये अपराधी कहीं नजर आएं तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा हरसंभव कोशिश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें