मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

उड़ीसा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के स्वागत के लिए कलाकार मानस साहू ने बनाया प्यारा सैंड आर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उड़ीसा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के स्वागत के लिए कलाकार मानस साहू ने बनाया प्यारा सैंड आर्ट

पुरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से उड़ीसा के 6 दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वे पिंडदान के बाद श्री जगन्नाथ मंदिर में परिवार समेत दर्शन के लिए भी जाएंगी। मानस साहू को रेत कलाकृति को बनाने में 2 घंटे का समय लगा।

रेत कलाकार मानस साहू ने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि आज उड़ीसा में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आ रही हैं और उनके स्वागत में हमने पूरी में सैंड एनिमेशन किया है।

पोट्रेट में पुरी का जगन्नाथ मंदिर, प्रभु जगन्नाथ और द्रौपदी मुर्मु को सेंड एनिमेशन से बनाने की कोशिश की गई है। इस आर्ट को बनाने में 2 घंटे का समय लगा है और हमें उम्मीद है कि अगर वे इसे देखेंगी तो उन्हें बहुत पसंद आएगा। ये आर्ट उनके भव्य स्वागत के लिए पूरी तैयारी के साथ किया गया है।

प्रसिद्ध रेत कलाकार मानस साहू पहले भी कई मौकों पर अपनी आर्ट की झलक दिखा चुके हैं। उन्होंने हाल ही में गणतंत्र दिवस, कैंसर जागरूकता दिवस, इंटरनेशनल योगा डे, पहलगाम हमला, उत्तर प्रदेश दिवस और अयोध्या के राम मंदिर समेत कई विषयों और खास दिनों पर अपनी सैंड एनिमेशन आर्ट से सबका दिल जीता है। अपनी इस विशेष कला की वजह से उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

उन्हें जुलाई 2024 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रेत मूर्तिकला चैम्पियनशिप में "गोल्डन सैंड मास्टर अवार्ड" मिला था।

उड़ीसा के राज्यपाल ने भी उन्हें सम्मानित किया था।

मानस साहू ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंनें सैंड आर्ट से भी विश्व भर में अपनी पहचान बनाई है और वैश्विक स्तर पर भी उनकी कला को पूरा सम्मान दिया गया है। अब उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन पर प्यारा पोट्रेट बनाया है।

बता दें कि राष्ट्रपति 4 फरवरी की सुबह स्वेतगंगा में अपने परिवार के साथ पिंडदान करने के लिए पहुंचेंगी और फिर उसके बाद विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री जगन्नाथ और मां विरजा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचेंगी। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें