मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

लोन दिलाने का झांसा देकर दलित महिला को बुलाया जोधपुर, होटल में दुष्कर्म

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लोन दिलाने का झांसा देकर दलित महिला को बुलाया जोधपुर, होटल में दुष्कर्म

जोधपुर। कमिश्नरेट के जिला पूर्व में उदयमंदिर पुलिस थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ। पीडित दलित महिला को लोन दिलाने का झांसा देकर आरोपित ने होटल पर बुलाया और उससे दुष्कर्म किया। पीडिता ने इस बारे में उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।पुलिस ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र की एक दलित महिला ने यह रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि करीब पन्द्रह दिन पूर्व उसे एक युवक जिसने खुद का नाम कैलाश बताया और सरकारी योजना में ऋण दिलाने के नाम पर उसे जोधपुर बुलाया। दो तीन बार घुमाने के बाद उसने 23 नवंबर को कचहरी परिसर बुलाया गया और बाद में बातों में उलझा कर अधिकारियों से मुलाकात कराने के बहाने उसको पावटा स्थित एक होटल में लेकर गया। वहां एक कमरे में उससे दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे लोन भी नहीं दिलाया। पुलिस ने पीडिता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें