मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव बाद फिर मराठा समाज को ओबीसी कोटे से आरक्षण दिलाने का आंदोलन करेंगे जारांगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई,। मराठा नेता मनोज जारांगे ने कहा कि लोकसभा चुनाव की

वजह से उनका मराठा आरक्षण संघर्ष थोड़ा सुस्त हो गया है, लेकिन चुनाव बाद

वे फिर से मराठा समाज को ओबीसी कोटे से आरक्षण दिलाने के लिए आंदोलन

करेंगे।

मनोज जारांगे ने रविवार को परभणि में पत्रकारों से कहा कि

इस लोकसभा चुनाव में मराठा आरक्षण का मुद्दा पीछे छूट गया है। इस चुनाव में

कई राजनीतिक दलों ने मुझसे लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरने की अपील की

थी। अगर मैं लोकसभा चुनाव में खड़ा होता तो भारी मतों से निर्वाचित होता

लेकिन मैं मराठा समुदाय को न्याय दिलाना चाहता हूं। इसलिए मैं मूल प्रश्न

से नहीं भटकूंगा।

आरक्षण के मुद्दे पर जारांगे ने कहा कि

मराठा समुदाय ओबीसी में आरक्षण की मांग कर रहा है, लेकिन तमाम ओबीसी नेता

मराठा समुदाय को ओबीसी में शामिल न किए जाने का विरोध कर रहे हैं। वे यह भी

कह रहे थे कि मराठा समुदाय को अलग से आरक्षण दीजिए लेकिन ओबीसी से नहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें